top of page
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

रंजिश में दरवाजे पर जाकर रात में अधेड़ को गोली मारी,हालत गंभीर

  • Writer: Muneer Khan
    Muneer Khan
  • Jun 4
  • 1 min read

रंजिश में दरवाजे पर जाकर रात में अधेड़ को गोली मारी,हालत गंभीर


देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम गांव में सोमवार की रात करीब 10 बजे दरवाजे पर जाकर अधेड़ को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है।


घायल अधेड़ को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। खोराराम गांव के 55 वर्षीय विजय यादव पुत्र संवरू यादव रात में अपने दरवाजे पर सोने की तैयारी कर रहे थे।


पुलिस के मुताबिक, इस बीच तीन लोग दरवाजे पर पहुंचे और कुछ दिन पूर्व उसके बेटे के साथ विवाद का जिक्र करते हुए उलझ गए। विवाद व नोकझोंक के बाद असलहे से फायर कर दिए। आरोपित के पुत्र व विजय के बीच कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था, जिससे हमलावर खार खाए थे।


इस मामले में पत्नी बिंदु यादव की तहरीर पर पुलिस ने बजरंगी विश्वकर्मा व विपुण विश्वकर्मा पुत्रगण वीरेंद्र विश्वकर्मा, मानस मिश्र निवासी लंगड़ी देवरिया व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मेडिकल कालेज पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली।


बदमाशों ने हाथ में गोली मारी है। सभी आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।- विक्रांत वीर, एसपी

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page