top of page
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

डीडवाना मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाईखेत में की जा रही अफीम की खेती पर पुलिस का छापा

  • Gulam nabi azaad
  • Feb 28
  • 1 min read

 हनुमान प्रसाद (एसपी डीडवाना)
 हनुमान प्रसाद (एसपी डीडवाना)


3 बीघा खेत में हो रही थी अफीम की अवैध खेती


खेत से अफीम के 78611 पौधे किए जप्त


मौके से आरोपी पांचुराम को किया गिरफ्तार


अफीम की खेती करके बाजार में बेचने वाला था आरोपी


बाजार में दो करोड़ रुपए है जब्त अफीम की कीमत



ree

डीडवाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के परबतसर थाना क्षेत्र के एक खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी, जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए अफीम के 78611 पौधे जब्त किए है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अफीम के इन पौधों की बाजार में अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपए है।

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नशे की वस्तुओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि परबतसर थाना क्षेत्र के बांसड़ा गांव में पहाड़ी की तलहटी में अवैध रूप से अफीम की फसल बोई गई है, जिसे बाजार में बेचे जाने की योजना है। इस पर थाना अधिकारी जगदीश मीणा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने खेत पर छापा मारा, जहां से आरोपी पांचूराम को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में 3 बीघा खेत में अफीम की खेती पाई गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से अफीम के 78611 पौधे जब्त किए, जिन्हें आरोपी बाजार में बेचने वाला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page